{"_id":"f283aa5d4317382f166da6a66433d0f6","slug":"the-young-man-s-throat-retkr-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेतकर हत्या, नदी में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला रेतकर हत्या, नदी में फेंका शव
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव नगर कोतवाली अंतर्गत पृथ्वीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सई नदी में फेंक दिया गया। रविवार शाम चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पृथ्वीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत पूरेहिरावन गांव के पास सई नदी किनारे तक कोई वाहन जाने का रास्ता नहीं है। गांव के कुछ लोग रविवार की शाम नदी तट पर पहुंचे तो वहां युवक का शव देखा। ग्रामीणाें ने शव निकाल लिया तो मामला हत्या का लगा। पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह हमराही सिपाहियाें के साथ पहुंचे और देखा तो उसके गले पर पीछे से धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। साथ ही पीठ सहित कई और स्थानों पर चोट के निशान थे।
उसके शरीर पर सिर्फ एक कच्छा था और एक दिन पुराना लग रहा था। जानकारी होते ही वहां गांव के लोगाें की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। यह भी हो सकता है कि शव कहीं से बहकर आया हो। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सई नदी में मारकर फेंके गए युवक के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में आर-एस और हिंदी में रोहित-सरिता लिखा है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक ने हाथ में अपनी पत्नी का ही नाम लिखवाया होगा। कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि यह अमिट गोदना है, इसे आसानी से मिटाया नहीं जा सकता।