फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The victim approached the officers put Gangrep

गैंगरेप पीड़िता ने लगाई अफसरों से गुहार

Wed, 10 Dec 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
The victim approached the officers put Gangrep
अंतू थाना क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता बुधवार को अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। सीओ सिटी ने पीड़िता की बात सुनने के बाद उसे थाने भेज दिया। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार की रात तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार दोपहर बसपा नेता अश्वनी राणा समेत अन्य बसपा नेताओं के साथ पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता की बात सुनने के बाद सीओ सिटी ने इलाकाई पुलिस से बात कर पीड़िता को थाने भेजा। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की जानकारी मिली थी। महिला दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मामले की छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


 जनपद की सीमा पर छात्रा से गैंगरेप के मामले में बुधवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन वे मिले नहीं। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed