{"_id":"5bb51420867a557f220fa66b","slug":"the-tractor-driver-along-with-brother-killed-the-friend-with-brick-in-baghorai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघराय में ट्रैक्टर चालक ने भाई के साथ मिलकर दोस्त को ईंट से कूंचकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघराय में ट्रैक्टर चालक ने भाई के साथ मिलकर दोस्त को ईंट से कूंचकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
बाघराय इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद को लेकर ट्रैक्टर चालक ने भाई के साथ मिलकर साथी की ईंट से कूंचकर नृशंस हत्या कर दी। बाद में शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया। बुधवार की सुबह शव मिलने पर सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया। बवाल की आशंका पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को घर से दबोच लिया। जबकि दूसरा घर से फरार है। घटनास्थल का एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने निरीक्षण किया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के सरायबबुइन निवासी सुरेंद्र सरोज उर्फ पुल्लुले (20) पुत्र मेवालाल ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम पड़ोसी ट्रैक्टर चालक दोस्त सुनील कुमार पुत्र रामदीन अपने भाई घनश्याम के साथ सुरेंद्र के पास आया। ट्रैक्टर के पहिये का पंक्चर बनवाने की बात कहते हुए घनश्याम व सुनील सुरेंद्र को साथ ले गए। बिहार बाजार में तीनों ने पंक्चर बनवाने के दौरान शराब पी। इसके बाद घर के लिए निकले। रास्ते में फिर बंशियारा के पास रुककर तीनों ने शराब पी। इस दौरान बंशियारा जंगल के पास तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि सुनील कुमार व घनश्याम ने मिलकर सुरेंद्र को पीटा। इससे भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो ईंट से कूंचने के साथ ही राड से उस पर हमला कर दिया।
जिससे कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद दोनों ने मिलकर सुरेंद्र के शव को ट्रैक्टर पर लाद लिया। घटनास्थल से करीब पांच किमी दूर अतरसुई मार्ग के पास शव फेंक दिया। बुधवार भोर में जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो लाश देख दंग रह गए। पुलिस को सूचना देने के बाद लोगों ने उसकी शिनाख्त सुरेंद्र के रूप में की। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। तब तक भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रात मेें सुनील व घनश्याम सुरेंद्र को लेकर अपने साथ गए थे। ग्रामीणों ने सुनील को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में ग्रामीणों के सामने सुनील ने सुरेंद्र की हत्या की बात स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी सुनील को थाने भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने मना कर दिया। बवाल की आशंका में महेशगंज, जेठवारा थाने की फोर्स भी मौक पर पहुंच गई। करीब पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह व बिहार प्रमुख अनुभव यादव ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। मृतक के भाई रामऔतार की तहरीर पर पुलिस ने सरायबबुइन के सुनील कुमार व घनश्याम पुत्र रामदीन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घनश्याम की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।