{"_id":"af04cde39c319a1590f0de13d147912b","slug":"the-students-were-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का गैंग दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों का गैंग दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में महिलाओं के जेवर उड़ाने वाला गैंग शुक्रवार रात दबोच लिया गया। पकड़े गए चार लुटेरों में तीन छात्र हैं। पुलिस ने उनके पास से लूट के मोबाइल, पर्स, जेवरात, नकदी के साथ लूट की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाली पल्सर बाइक भी बरामद की है। बदमाशों के फरार साथियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम संभावित स्थलों पर दबिश पर दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बृजेश मिश्र ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकाराें को बताया कि शहर में पंद्रह दिन के भीतर महिलाओं के साथ लूट की तीन घटनाएं सामने आईं थीं। लुटेरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला के साथ शहर कोतवाल बलिराम मिश्र और एसएसआई प्रमेंद्र सिंह को लगाया गया था।
सर्विलांस के जरिए पुलिस ने लुटेरों के सरगना सलमान पुत्र मुख्तार निवासी सदर बाजार को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर मोहम्मद अतीक पुत्र इद्रीस निवासी दहिलामऊ, सैफ अली पुत्र गुल्लू निवासी अहमद नगर और शोएब खान पुत्र मोजिमुरहमान निवासी भुलियापुर दबोचे गए। तलाशी के दौरान सभी के पास से तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड, ढाई हजार रुपये नकद के साथ लूट की घटना में प्रयोग की जानी वाली पल्सर बाइक भी मिली।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया सैफ अली शहर के अष्टभुजा नगर स्थित एक कालेज में कक्षा बारह का छात्र है। जबकि एक आरोपी न्यू बाबागंज कालोनी स्थित एक कालेज में कक्षा दस में पढ़ता है। अतीक एक कालेज से बारहवीं की प्राइवेट परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है। इनका सरगना सलमान गुजरात में साड़ियों में कढ़ाई का काम करता था। इन लोगों ने 18 नवंबर को एक महिला से मोबाइल, चेन, दो जोड़ी पायल, एटीएम कार्ड व अन्य सामान छीना था।
28 नवंबर को इन्हीं लोगों ने पूर्व विधायक विद्याशंकर पांडेय की बहू प्रीती पांडेय से एक मोबाइल व टैबलेट छीना था। 16 नवंबर को बाबागंज से कामना सिंह से दो मोबाइल, चेन, पर्स व एटीएम कार्ड लूटकर भाग निकले थे। अब तक पकड़े गए बदमाशों ने शहर में चार लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस अधीक्षक ने पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में शैलेंद्र सिंह, अजय शुक्ला, जमशेद, मनोज सिंह, अश्वनी कुमार मिश्र, शरद मिश्र, मनोज यादव, अनिल सिंह,सत्येंद्र यादव शामिल थे।