फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The soldiers attacked the catch history-sheeter

हिस्ट्रीशीटर पकड़ने गए सिपाही पर हमला

Thu, 01 Jan 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
The soldiers attacked the catch history-sheeter
महेशगंज थाने में तैनात आरक्षी करमशेर पर पटना गांव में महिलाओं ने हमला बोल दिया। सिपाही की पिटाई के बाद उसकी बाइक तोड़ डाली। बाद में महिलाओं ने पेशबंदी में सिपाही पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने छानबीन की। आधा दर्जन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरक्षी करमशेर बुधवार रात होमगार्ड अवधेश दुबे के साथ बाइक से गश्त पर निकला। उसे जानकारी मिली कि पटना गांव में एक हिस्ट्रीशीटर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है। आरक्षी उसे दबोचने के लिए पहुंचा। सिपाही के मुताबिक खुद को घिरा देख हिस्ट्रीशीटर ने महिलाओं को आगे कर दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने सिपाही व होमगार्ड को घेर लिया। हिस्ट्रीशीटर भागने लगा तो वह उसे पकड़ने के लिए दौड़ा लेकिन महिलाएं उसके साथ मारपीट करने लगीं। महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। अनहोनी की आशंका को देखते हुए सिपाही व होमगार्ड वहां से भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने सिपाही की बाइक तोड़ डाली। इसके बाद पेशबंदी में एक महिला आरोप लगाने लगी कि उसके घर की दीवार फांदकर सिपाही घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। बीच-बचाव को दौड़ी उसकी ननद के साथ भी अश्लील हरकत की। सूचना पर थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे और बाइक ले आए। गुरुवार को सीओ सदर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सिपाही करमशेर की तहरीर पर अज्ञात आधा दर्जन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एएसपी पश्विमी तारिक मोहम्मद ने बताया कि घटना की जांच सीओ सदर कर रहे हैं। सिपाही पर हमला करने वाली महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन का पुरवा की दर्जन भर महिलाएं गुरुवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचीं। एसपी को शिकायती पत्र देकर एक महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया। एसपी ने सीओ सदर के पास महिला को भेज दिया। महिलाओं का बयान सीओ ने दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव में सिपाही के साथ मारपीट और बाइक तोड़ने के बाद पुरुष घरों को छोड़कर भाग गए हैं। गुरुवार को छानबीन करने पहुंचे सीओ सदर के सामने भी महिलाएं ही आईं। पड़ताल के दौरान केवल वृद्ध पुरुष ही दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed