फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The injured brick-slit operator shot dead

गोली से घायल ईंट- भट्ठा संचालक ने तोड़ा दम

Tue, 03 Apr 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
The injured brick-slit operator shot dead
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
पत्नी संग बाबाबेलखनाथ धाम दर्शन करने जा रहे ईंट-भट्ठा संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी थी। अस्पताल में ईंट भट्ठा संचालक की सांसें थम गईं। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस बदमाशों को खोजने में नाकाम रही।
विज्ञापन


कधंई थाना क्षेत्र के नौहरहुसैनपुर निवासी राजेश सिंह उर्फ धुनकी सिंह (48) बाबा बेलखरनाथ धाम दर्शन करने के लिए 17 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ भोर में घर से निकले थे। कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूंझी गांव के करीब बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने धुनकी सिंह को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल धुनकी सिंह का उपचार ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा था। पेट में लगी गोली रीढ़ की हड्डी में फंस गई थी। ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसे निकाल दिया था। दूसरी गोली सीने में लगी थी। जिसका ऑपरेशन होना बाकी था। सोमवार की सुबह अस्पताल में धुनकी सिंह की मौत हो गई। मौजूद पत्नी कुसुम व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। धुनकी की मौत से रखहा और आसपास के गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि कंधई पुलिस डेढ़ महीने बाद भी आरोपी नहीं खोज सकी। उनकी मानें तो धुनकी सिंह से किसी का कोई विवाद भी नही था। किस वजह से गोली मारी गई थी। एक साल पहले भट्ठा पार्टनर से पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। देर शाम शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस बराबर मुस्तैद रही।
विज्ञापन


ईंट- भट्ठा संचालक धुनकी सिंह की इलाज के दौरान मौत की खबर मिलने पर कंधई पुलिस अलर्ट हो गई। सीओ पट्टी रवि सिंह भी दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां से हालात पर नजर रखने लगे। वैसे लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी राजेश सिंह धुनकी कोटेदार भी थे। आसपास के तीन गांवों का कोटा अटैच था। धुनकी सिंह के मौत की खबर पर क्षेत्र के कोटेदारों ने बैठक कर पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। बैठक में अखिलेश सिंह, लल्लन ओझा अरुण प्रताप सिंह, कैलाश सरोज, राम प्रताप सिंह समेत अन्य कोटेदार मौजूद रहे।

कंधई थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा निवासी गुलवंत सिंह पुत्र शिवपति सिंह गुड़ का कारोबारी है। वह प्रत्येक साप्ताहिक बाजार के दिन रखहा व दीवानगंज बाजार में गुड़ बेचता है । 29 मार्च को वह दीवानगंज बाजार से गुड़ बेचकर घर जा रहा था। गंगागंज परैया नाले के करीब दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे असलहा सटाकर दस हजार रुपये लूट लिए। उसने तहरीर दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से आनाकानी करती रही। सोमवार को पीड़ित कारोबारी ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।


इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पॉलीटेक्निक चिलबिला से सुल्तानपुर तक के चौड़ीकरण का ठेका गाजियाबाद की कंपनी आरजी विल्ड वेल इंजीनियर्स ने ले रखा है। रविवार की रात कोहंडौर बाजार निवासी राधेश्याम मिश्र के मकान के नीचे खड़ी कंपनी की बोलेरो चोरी हो गई। मामले में इंजीनियर रूपेश कुमार निवासी फतेहपुर, नैनी, इलाहाबाद ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed