फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Textile merchandise got one lakh extortion money on phone

कपड़ा व्यापारी से मांगी एक लाख की रंगदारी 

Tue, 19 Feb 2019 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Textile merchandise got one lakh extortion money on phone
रंगदारी
कपड़ा व्यापारी से बदमाशों ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। रुपये न देने पर परिवार समेत व्यापारी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना से बाजार के व्यापारी भी भयाक्रांत हैं। 
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार निवासी मुरलीधर वैश्य की  बाजार में ही कपड़े की दुकान है। उसके पास 12 फरवरी को दिन में दस बजे अंजान नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने बातचीत के दौरान उससे एक लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। वह उसकी बातों को समझ न सका और उससे सवाल करने लगा।
विज्ञापन


यह सुनते ही वह गाली गलौज करते हुए धमकी देकर एक लाख रुपये का बंदोबस्त करने को कहा। बोला यदि रुपये न दिए तो परिवार समेत जान से हाथ धो बैठोगे। इस धमकी से पूरा परिवार सहमा हुआ है। व्यापारी को मिली धमकी की जानकारी बाजार के दूसरे व्यापारी को लगी तो वे भयाक्रांत हो गए। पीड़ित व्यापारी ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी थी। इस मामले में अंतू पुलिस ने सोमवार को व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी व्यापारियों को मिल चुकी है रंगदारी के लिए धमकी 
जिले में पहले भी व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकी मिल चुकी है। कोहड़ौर के व्यापारी श्यामसुंदर और श्याममूरत की रंगदारी न देने पर हत्या कर दी गई। अमरगढ़ के व्यापारी बच्चा सेठ घर छोड़ने को मजबूर हो गए। इसके अलावा दूसरे व्यापारियों को भी रंगदारी के लिए धमकी मिल चुकी है। कई धमकी देने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed