फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   temprature crossed 38 degree

तेवर में सूर्यदेव, पारा 38 के पार

Sat, 05 May 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 05 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने से पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। धूप इतनी तेज थी कि सहन नहीं हो रही थी। दोपहर बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर से गांव तक लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.2 जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


बीते दो दिन से वातावरण में पश्चिमी हवाएं अपना असर बनाए हुए हैं। हालांकि हवा भले ही मंद गति में है, मगर इसका प्रभाव वातावरण में साफ दिख रहा है। तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। शनिवार को सूर्यदेव की किरणें इतनी प्रखर हो गईं कि सहन नहीं हो पा रही थीं। दो दिन पहले जहां पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वह शनिवार को 38 के पार पहुंच गया। शनिवार को पूरे दिन पछुआ हवाओं का प्रभाव रहा। सुबह 10 बजे के बाद सूर्यदेव की किरणें सहन नहीं हो पा रही थीं।
विज्ञापन


गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर दिखे। रास्ते में छायादार वृक्षों का सहारा लेते रहे। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजर, भंगवाचुंगी, सदरबाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, रोडवेज अड्डा, पंजाबी मार्केट आदि प्रमुख बाजारों में दोपहर बाद सन्नाटा रहा। शाम को छह बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल होने पर ली पार्कों की शरण
शहर में दोपहर के वक्त बिजली कटौती से लोग गर्मी से परेशान दिखे। उसमभरी गर्मी से परेशान लोगों ने घरों से बाहर निकलकर पार्कों की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed