फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   student falls into the river

बिजली कड़कने से छात्र का संतुलन बिगड़ा, नदी में गिरने से मौत

Thu, 27 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
student falls into the river
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
पाइप और मिट्टी के पुल से होकर स्कूल जा रहे छात्र का संतुलन बिजली कड़कने से बिगड़ गया। इससे वह नदी में गिर गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने नदी में उतरकर उसे ढूंढा और अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े। पंचनामा करवाकर शव परिजनों ने दफन करवा दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे हवलदार खटवारा निवासी हरि नारायण पांडेय का इकलौता पुत्र राहुल पांडेय (14) सरस्वती शिशु मंदिर लालगंज में कक्षा 8 का छात्र था। वह प्रतिदिन साइकिल से स्कूल आता-जाता था। रास्ते मे बैजलपुर गांव के पास लोनी नदी पड़ती है। इस पर कुछ मोटे सीमेंट के पाइप रखकर मिट्टी डालकर पुल बना दिया गया है। इसी से होकर तमाम लोग आते-जाते हैं। मिट्टी बह जाने के कारण पुल सकरा हो गया है। इसमें न तो रेलिंग हैं और न ही ठीक से आने जाने के लिए रास्ता। गुरुवार सुुबह सात बजे राहुल स्कूल जा रहा था। नदी पार करने के लिये पुल पर चढ़ा ही था कि अचानक तेज चमक के साथ बिजली कड़क उठी। इससे वह घबराकर साइकिल सहित नदी में गिर गया। आस पास खेल रहे बच्चों ने जब उसे नदी में गिरते देखा तो इसकी जानकारी गांव के लोगो को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाल डालकर राहुल को ढूंढा तो वह मिल गया। उसके मिलते ही उसे लालगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुचते ही घर मे चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगो का रो-रो कर बुरा हाल है। मां-बाप सदमे की हालत में हैं। गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान रामपाल वर्मा की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवा और उसे दफना दिया। इस दौरन 100 डायल भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed