फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teen killed by train to slip

ट्रेन से कटकर से किशोर की मौत

Sat, 15 Aug 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 15 Aug 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़।
विज्ञापन
पढाई छोड़कर कमाई करने जा रहा एक किशोर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर उसके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।

मानधाता थाना क्षेत्र के अमिलहा गांव निवासी राजाबाबू (15) पुत्र पवन पटेल ने दो वर्ष पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह घर पर ही रहता था। परिजनों ने उसे जमकर फटकार लगाई तो गुरुवार की शाम को राजाबाबू बगैर जानकारी दिए घर से निकल पड़ा।

वह प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और वह ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नम्बर दो के पास ट्रैक पार कर रहा था। इस बीच ट्रेन आ गई। चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed