फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teacher died in road accident in pra

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
teacher died in road accident in pra
न्‍यूूज

विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी में बाइक व टेंपो की टक्कर में शिक्षक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। शिक्षक के मौत की खबर पर अस्पताल में साथी शिक्षक भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पट्टी कोतवाली के असुढ़ी चरैयापट्टी निवासी पंकज कुमार मिश्रा (34) पुत्र गिरजाशंकर मिश्रा कुंडा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मकोइया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह वह अपने साथी शिक्षक जयसिंह (28) पुत्र माता प्रसाद निवासी कांधरपुर थाना कोहड़ौर के साथ बाइक से तैनाती वाले स्कूल जा रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी के करीब सामने से आ रही टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायलों को दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने पंकज व जयसिंह की हालत गंभीर देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। मऊआइमा के पास पहुंचने पर पंकज की सांसें थम गईं। यह देख परिजन शव लेकर अस्पताल लौट आए। मामले की जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच साथी शिक्षकों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन


छिन गया बेटे- बेटी के सिर से पिता का साया ः पंकज मिश्रा को प्राथमिक स्कूल में नौकरी एक वर्ष पूर्व मिली थी। मंगलवार की        सुबह पत्नी अर्चना ने पति को नाश्ता दिया और उसे ड्यूटी पर रवाना किया। मृतक शिक्षक के बड़ा बेटा रुद्राक्ष और बेटी अराध्या है। दोनों के सिर से पिता का साया मंगलवार को छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed