{"_id":"585975334f1c1b1b64e3a07a","slug":"teacher-died-in-road-accident-in-pra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी में बाइक व टेंपो की टक्कर में शिक्षक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। शिक्षक के मौत की खबर पर अस्पताल में साथी शिक्षक भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली के असुढ़ी चरैयापट्टी निवासी पंकज कुमार मिश्रा (34) पुत्र गिरजाशंकर मिश्रा कुंडा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मकोइया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह वह अपने साथी शिक्षक जयसिंह (28) पुत्र माता प्रसाद निवासी कांधरपुर थाना कोहड़ौर के साथ बाइक से तैनाती वाले स्कूल जा रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी के करीब सामने से आ रही टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायलों को दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने पंकज व जयसिंह की हालत गंभीर देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। मऊआइमा के पास पहुंचने पर पंकज की सांसें थम गईं। यह देख परिजन शव लेकर अस्पताल लौट आए। मामले की जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच साथी शिक्षकों का जमघट लगा रहा।
छिन गया बेटे- बेटी के सिर से पिता का साया ः पंकज मिश्रा को प्राथमिक स्कूल में नौकरी एक वर्ष पूर्व मिली थी। मंगलवार की सुबह पत्नी अर्चना ने पति को नाश्ता दिया और उसे ड्यूटी पर रवाना किया। मृतक शिक्षक के बड़ा बेटा रुद्राक्ष और बेटी अराध्या है। दोनों के सिर से पिता का साया मंगलवार को छिन गया।