फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sucide2

पत्नी से तकरार के बाद पति ने चाकू से गला काटकर दी जान

Wed, 08 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
sucide2
आत्महत्या
पत्नी से तकरार के बाद पूरे वैष्णव कटरागुलाब सिंह निवासी सनी (22) ने चाकू से अपना गला काटकर जान दे दी। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। मंगलवार देर शाम उसको सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के सनी पुत्र नन्हेलाल का विवाह वर्ष 2014 में सदर बाजार निवासी महबूब की बेटी सिमरन से हुआ था। शादी के बाद सनी को बेटा आयत पैदा हुआ। सोमवार की देर रात पत्नी सिमरन से किसी बात को लेकर सनी का विवाद हो गया।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और किसी तरह विवाद शांत कराया। गुस्से में आपा खो चुके सनी ने चाकू से अपना गला रेत लिया। जब तक लोग उसे बचा पाते उसके गले की नस कट गई थी। स्थानीय झोलाछाप डाक्टर के यहां उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद परिजन उसे सोरांव के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट आए।  घटना से जेठवारा पुलिस अनभिज्ञता जताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed