{"_id":"5bba5484867a5567f6689cfe","slug":"son-reject-to-take-mother-s-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान वृद्धा मरी, बेटे ने शव लेने से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के दौरान वृद्धा मरी, बेटे ने शव लेने से किया इनकार
pratapgarh
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी मगर, बेटे ने शव लेने से इनकार कर दिया। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ की रहने वाली रूपा देवी (60) पत्नी महेश कुमार भंगवाचुंगी पर किराए के मकान में रहती थी। शनिवार देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। मकान मालिक अनिल ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक उसका इलाज शुरू कर दिए। अनिल इसकी जानकारी रूपा देवी के परिजनों को देने के बाद घर चला गया। रूपा के परिजन सुबह तक अस्पताल नहीं आए। रविवार सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने इसकी जानकारी अनिल को दी। अनिल ने रूपा देवी के बेटे व बेटी को इसकी जानकारी दी, मगर वह शव लेने के लिए अस्पताल नहीं आए। स्वास्थ्य कर्मचारियों की मानी जाए तो बेटे व बेटी ने मां का शव लेने से इनकार कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन