फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   soldier beaten child

सिपाही ने बालक को पीटा

Thu, 12 Feb 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 12 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने बाजार में एक बालक को पीट दिया। मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सिपाही से गलती मनवाई तो लोगों ने उसे जाने दिया। कुंडा कस्बा निवासी बारह वर्षीय विनोद गुरुवार की रात करीब पौने आठ बजे कोतवाली के सामने दुकान पर अंडा खाने गया था।
विज्ञापन


वह दुकानदार से अंडा जल्दी देने की बात कह रहा था। तभी कोतवाली में तैनात सिपाही विजय प्रताप भी दुकान पर पहुंचा और विनोद को डांटने लगे। अभी दुकानदार और विनोद कुछ समझ पाते। सिपाही को तैश आ गया और वह विनोद को पीटने लगा। वहां मौजूद लोगों से रहा नहीं गया तो कोतवाल को मामले की जानकारी देने के साथ ही सिपाही को ऐसा करने से रोकने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने सिपाही की चंगुल से बालक को बचाया। सिपाही के रवैये पर नाराजगी जताते हुए लोग उसे घेरने लगे। तभी कोतवाल आरके चंदेल पहुंच गए और मामले की जानकारी करने के बाद सिपाही से गलती मनवाई। कोतवाल ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed