फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sncu hospital

एसएनसीयू में भर्ती नवजात की मौत, बेरहम बनी मां

Wed, 05 Jul 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
sncu hospital
crime
दो दिन पहले जिला महिला अस्पताल में जन्मे एक नवजात की सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सक उसके परिजनों की खोज करने लगे तो वे अस्पताल में नहीं दिखाई पड़े। फोन पर बेटे की मौत की सूचना देने के बाद नौ माह तक गर्भ में पालने वाली बेरहम मां और उसके परिवार के सदस्य भी बच्चे की मौत की खबर मिलने के बाद अस्पताल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के इदिलपुर निवासी जमील की पत्नी रूखसाना ने दो दिन पहले जिला महिला अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। कम दिन व वजन कम होने के कारण नवजात को चिकित्सकों ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवा दिया। परिजन एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाने के बाद अपना नाम पता और मोबाइल नम्बर दर्ज करवाने के बाद धीरे से अस्वस्थ बेटे को छोड़कर पूरे परिवार के साथ भाग गए। सोमवार की देर रात  नवजात ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सक उसके परिजनों से फोन पर संपर्क साधा।
विज्ञापन


फोन पर नवजात के मौत की जानकारी चिकित्सकों ने उसके परिजनों को भी दी। मगर बच्चे को पेट में पालने वाली बेरहम मां के अलावा परिवार के लोग मासूम बच्चे का शव लेने अस्पताल नहीं आए।  जिला महिला अस्पताल के सीएमएस संतोष त्रिपाठी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और स्टाफ नर्स के हाथ नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स नवजात के शव के को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचीं। यहां मर्चरी की चॉभी ही गायब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दो घंटे तक शव को लेकर इधर-उधर भटकती रही। मगर जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी मर्चरी में शव को नहीं रखवा रहे थे। इसकी शिकायत सीएमएस से की गई। सीएमएस की फटकार के बाद करीब दो घंटे बाद शव को मर्चरी में रखवाया गया। यह भी बताया गया कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात स्वीपर मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed