{"_id":"588645bf4f1c1b051fcf42cf","slug":"six-child-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहन पलटा, छह बच्चे जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली वाहन पलटा, छह बच्चे जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसीडीह गांव के पास सोमवार को छात्र-छात्राओं को लेकर कालेज जा रही मिनी बस पलट गई। इसमें छह बच्चे जख्मी हो गए। एक छात्रा को गंभीर रूप से चोट आई है। सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान जानकारी पर पहुंचे अभिभावक आक्रोश जताते रहे। कालेज प्रशासन का दावा है कि कोई भी स्कूली बच्चा घायल नहीं हुआ है। आरोप है कि चालक घटना के वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था।
मंगरौरा स्थित मां कलावती महाविद्यालय के बगल ही लाल साहब इंटर कालेज संचालित है। सोमवार को कालेज की मिनी बस छात्र-छात्राओं को लेने के लिए कंधई इलाके में आई थी। यहां से छात्र-छात्राओं को लेकर चालक सुबह 9.30 बजे कॉलेज जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सरसीडीह के पास चालक के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाता रहाप्राथमिक विद्यालय सरसीडीह के करीब नाले के पास चालक का नियंत्रण वाहन से खो गया। ऐसे में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। छात्र-छात्राओं की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
लोगों ने वाहन में फंसे स्कूली बच्चों को बाहर निकाला। जिसमें आधा दर्जन बच्चों को चोटेें आईं थीं। एक छात्रा को अधिक चोट लगी थी। इस बीच कालेज प्रशासन के लोग आ गए। लोग सभी घायल बच्चों को लेकर प्राइवेट अस्पताल चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजनों की सांसें हलक में अटक गईं। जानकारी होने पर अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने के बाद चालक के रवैए की खबर पर लोग आक्रोशित हो उठे। हालांकि कालेज प्रशासन किसी के घायल होने से इनकार कर रहा है।