फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   shloot dead employee of inter collage

इंटर कालेज के रिटायर्ड बाबू की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 Jul 2018 11:49 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
shloot dead employee of inter collage
news
 महेशगंज इलाके में रविवार रात घर के बाहर सो रहे इंटर कालेज के रिटायर्ड बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायर की आवाज सुनकर पत्नी ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। घटना से नाराज परिजनों ने सोमवार को पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी और एसडीएम के काफी देर समझाने के बाद घरवाले माने। तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। लिपिक के पुत्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर महेशगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा चौरास गांव निवासी कामता प्रसाद विश्वकर्मा (70) पुत्र स्व. छोटेलाल सरयू प्रसाद इंटर कालेज कुंडा में लिपिक थे। 2008 में रिटायर होने के बाद अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर चौरास मंदिर के पास घर बनवाकर रहने लगे थे। रविवार की रात लगभग आठ बजे वह अपने घर सूबेदार का पुरवा से खाना खाकर पत्नी ननका देवी के साथ सोने के लिए नए आवास पर चले गए। मच्छरदानी लगाकर वह घर के बरामदे में सो गए। रात लगभग 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने मच्छरदानी के ऊपर से उन्हें गोली मार दी। बगल की चारपाई पर लेटी ननका देवी ने जब गोली की आवाज सुनी तो चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर बदमाश भाग गए। आसपास कोई घर न होने के कारण ननका देवी चौरास स्थित मंदिर के पुजारी के पास पहुंची और परिजनों को बुलाने की बात कही। सूचना मिलने पर घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर घायल कामता प्रसाद को जिला अस्पताल ले गए। हालत अधिक खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाहाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सुबह महेशगंज पुलिस शव को कब्जे में लेने पहुंची तो परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया। इस पर जेठवारा, महेशगंज सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी शिवाजी शुक्ला व एसडीएम कुंडा विजयपाल सिंह ने परिजनों को शस्त्र लाइसेंस, कृर्षि बीमा के तहत पांच लाख रुपये, सामजिक सुरक्षा के तहत 30 हजार रुपये व हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देकर शंात कराया। तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। करीब तीन घंटे बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेज सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed