फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   construction work starts before enquiry

जांच टीम आने से पहले ही शुरू हो गया निर्माण

Tue, 12 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
construction work starts before enquiry
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संडवा चंद्रिका विकास खंड में 62,27,817 रुपये के घपले के मामले में हेराफेरी का खेल शुरू कर दिया गया है। दरअसल टीएसी टीम के आने के पहले ही कुछ गांवों में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मंगलवार को जलालपुर और उमरी गांव में ईंट पहुंचने के साथ ही खड़ंजा निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


संडवा चंद्रिका विकास खंड में मनरेगा में 62,27,817 रुपये के घपले का खुलासा होने के बाद 22 ग्राम प्रधानों की गर्दन फंसने की बात सामने आई थी। जलालपुर ग्राम पंचायत में जिस खड़ंजे के निर्माण के लिए 6.40 लाख रुपये निकाल लिए गए थे, उस पर मंगलवार को खड़ंजा बिछाने का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। पाराहमीदपुर पिच मार्ग से जलालपुर तिवरानबस्ती को जोड़ने वाले मार्ग के खड़ंजे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो काम को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह उमरी ग्राम पंचायत में गाजीपुर संपर्कमार्ग पर मंगलवार को ईंट गिराए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बतादें कि 14 सितंबर को अनियमितता की जांच करने के  लिए लखनऊ से टीएसी की टीम आ रही है। घपले में शामिल प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और तकनीकी सहायक अपने को निर्दोष साबित करने के  लिए रात-दिन कागज ठीक करने और कार्य की तैयारी में लगे हुए हैं। इधर मंगलवार को डीपीआरओ ने प्रधानों और ग्रामपंचायत अधिकारियों को रिकवरी के लिए नोटिस भेज दिया है। सीडीओ राजकमल यादव ने बताया कि 14 सितंबर को आने वाली टीएसी टीम की जांच में वास्तविकता उजागर होगी। उन्होंने कहा है कि अनियमितता में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द ही प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed