{"_id":"5a32b4d84f1c1b97678c1a93","slug":"rs-5-lakh-cash-land-to-be-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन व आर्थिक मदद के आश्वासन पर माने परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन व आर्थिक मदद के आश्वासन पर माने परिजन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में चोर समझकर पीटे गए अधेड़ की मौत से आक्रोशित परिजन दो बीघे जमीन व पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का लिखित आश्वासन मिलने के बाद गुरुवार को दूसरे दिन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गएा।
महेशगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव निवासी भुल्लर सरोज(45) पुत्र रामदीन को इसी थाना क्षेत्र के धुनुका पुरवा गांव के लोगों ने 12 दिसम्बर की रात को चोर समझ कर पिटाई कर दी। घायलावस्था में महेशगंज पुलिस उसे इलाज के लिए प्रतापगढ़ ले जा रही इस दौरान उसकी मौत हो गई थी। दूसरे दिन इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने धुनुका पुरवा गांव के पास डेरवा कुंडा मार्ग जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी कुंडा व क्षेत्राधिकारी कुंडा के आर्थिक सहायता व दो बीघा जमीन देने कर आश्वासन पर परिजनों ने जाम हटाया। गुरुवार को फिर परिजनों ने लिखित आश्वासन की बात कहनी शुरू कर दी। प्रशासन ने बहुत प्रयास किया लेकिन परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर उच्चाधिकारियों के कहने पर क्षेत्रीय लेखपाल तीरथ पांडेय व ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता व दो बीघा जमीन देने का लिखित आश्वासन दे दिया। इस पर परिजन दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार करने शृंगवेरपुर ले गए। एसओ महेशगंज भी शव के साथ घाट तक गए। मृतक के पुत्र चन्द्रभान ने धोनू का पुरवा गांव के शिव मूरत पुत्र हीरालाल पटेल व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर फिर से दे दी है।