{"_id":"175817df571b7c96d8e5e7f7132d0bbc","slug":"rape-in-pratapgarh-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 साल की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
75 साल की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशरमी और हैवानियत की सारी हदें पर करते हुए एक युवक ने 75 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर डाला। विरोध करने पर दरिंदे ने उसे मारापीटा भी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भेजवाया और आरोपी को धर दबोचा। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। अंतू कोतवाली के एक गांव की 75 वर्षीय वृद्धा सोमवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। लौटते समय गांव के एक दरिंदे ने उसे गिरा दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। वृद्धा ने विरोध किया तो दरिंदे युवक ने उसे मारापीटा। शोर सुनकर कुछ महिलाओं को आता देख आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई।
वृद्धा की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संजय सिंह को धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव व सीओ सिटी एमपी सलोनिया भी मौके पर पहुंचे। पकड़े गए आरोपी से एसपी ने पूछताछ की। इधर डॉ. मीनाक्षी पांडेय ने वृद्धा का मेडिकल किया। सूत्रों की मानें तो चिकित्सीय परीक्षण में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर पर गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि वृद्धा संग दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।