{"_id":"d8edffdc6242fb1e23c9522d6fa703c2","slug":"rape-in-pratapgarh-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने लूट ली किशोरी की अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने लूट ली किशोरी की अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने एक किशोरी की अस्मत लूट ली। पीड़िता अपने परिजनों के साथ इंसाफ मांगने मंगलवार को एएसपी के पास पहुंची। उन्होंने एसओ को मामले में कार्रवाई का आदेश सुनाया। पुलिस बच्चों के विवाद में मारपीट और छेड़छाड़ की बात बता रही है। मंगलवार को रानीगंज की महिलाएं अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं।
महिलाओं ने साथ आई किशोरी की अस्मत लूटने की जानकारी देते हुए इलाकाई पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एएसपी तारिक मोहम्मद ने एसओ से बात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश सुनाया। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे। रानीगंज पुलिस ने बताया कि सुबह बच्चों के विवाद में पड़ोसियों से किशोरी व उसके परिवार के लोगों से विवाद के साथ मारपीट हुई थी। इस दौरान छेड़छाड़ की बात तो सामने आई है लेकिन दुष्कर्म की बात सरासर गलत है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।