{"_id":"a520a0e07decf17b8bd7aeb0e488b1f6","slug":"rape-in-pratapgarh-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजी से किया बलात्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने भतीजी से किया बलात्कार
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को एक युवक की करतूत से खून का रिश्ता कलंकित हो गया। भतीजी को घर छोड़ने के बहाने उसने बाग में उसे धमकाकर दुराचार किया। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। मामला बढ़ते देख युवक ने उसे फिर धमकाया, लेकिन परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की किशोरी अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार को फूलमती देवी धाम आई थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। रिश्ते में किशोरी का चाचा लगने वाला परिवार का ही एक युवक भी उनके साथ आया था। किशोरी की मां ने उसे युवक के साथ घर भेज दिया। युवक उसे बाइक से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में एक बाग में उसने गाड़ी रोकी और किशोरी को धमकाकर दुराचार किया। किशोरी रोती रही लेकिन उसे रहम नहीं आया। इसके बाद वह उसे लेकर घर पहुंचा। घर पर मौजूद लोगों ने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। उसकी बात सुनकर आरोपी के भाई ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
सूचना पर उसकी मां भी मौके पर पहुुंच गई। बेटी के साथ हुई शर्मनाक हरकत की जानकारी होने पर वह आक्रोशित हो उठी। उसने हथिगवां थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी आलोक मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में सीओ कबींद्रनाथ मिश्रा का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।