फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rape in pratapgarh

चाकू के बल पर युवती से दुष्कर्म

Mon, 18 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
rape in pratapgarh
कंधई थाना क्षेत्र के डेंगुरपुर में चाकू के बल पर घर से भागी युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। हालांकि पीड़िता के परिजनों ने कहीं शिकायत नहीं की। पुलिस भी घटना से अनजान है।
विज्ञापन



पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का पिता महाराष्ट्र में परिवार के गुजर बसर के लिए रहता है। रविवार की शाम परिवार के लोगों से हुए विवाद के बाद युवती घर से भाग निकली। उड़ैयाडीह तिराहे पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पहुंचा। युवती को शहर पहुंचाने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। दीवानगंज पहुंचने पर उसे डेंगुरपुर की ओर ले गया। सूनसान स्थान देख उसे नीचे उतारा। चाकू दिखाकर सड़क से दूर ले गया और उसके साथ मुंह काला किया।
विज्ञापन




इस दौरान ट्रैक्टर आते देख आरोपी युवक उसका मोबाइल और दो हजार रुपयों से भरा पर्स छीन लिया। ट्रैक्टर करीब आता देख वह अपनी बाइक लेकर भाग निकला। पीड़िता ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे दौड़ते हुए बस्ती में पहुंची। लोगों को आपबीती सुनाते हुए मदद मांगी। इसके बाद लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात गांव पहुंचे परिजन युवती को ले गए। घटना की बाबत पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई। इस मामले में एसओ कंधई रामनरेश ने अनभिज्ञता जताई। कहाकि किसी ने कोई शिकायत नहीं की। मामला सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed