फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rape in lalganj

शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 19 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
rape in lalganj
कोतवाली लालगंज क्षेत्र के एक गांव में शौच गई किशोरी से गांव के एक युवक ने दुराचार किया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार देर शाम की है। दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



गांव की एक किशोरी सोमवार की देर शाम करीब सात बजे घर से शौच के लिए खेत गई हुई थी। इस बीच गांव का ही युवक सुरेश कुमार वहां पहुंचा और किशोरी को धर दबोचा। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी की चीखपुकार पर गांव के लोग दौड़े तब आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता रोते बिलखते घर पहुंची। उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि परिजन आरोपी के घर उलाहना देने गए तो उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन



शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलवार को किशोरी को लेकर उसका पिता कोतवाली पहुंचा। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने पर मुकदमे में पास्को एक्ट की धारा भी लगाई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है। इस बावत प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र का कहना है दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की शीघ्र धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed