फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   raniganj news

नकली जेवर पर बदले तेवर, रुक गई शादी

Thu, 28 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
raniganj news
सोना
रानीगंज थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव में बुधवार रात विवाह के दौरान नकली गहनों को लेकर बखेड़ा हो गया। नकली जेवरात देख दुल्हन के परिजन भड़क गए। उन लोगों ने बीच में ही शादी का कार्यक्रम रोक दिया। बवाल होते देख बाराती भाग निकले। दूल्हे व उसके पिता को घरातियों ने बंधक बना लिया। जिसे लेकर गुरुवार दोपहर तक टकराव का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को आजाद कराया। तब जाकर वे घर जा सके।
विज्ञापन


कसेरुआ निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बुधवार को बाघराय थाना क्षेत्र के मंडल भासो पूरे हरिकिशुन गांव से बारात आई थी। द्वारचार के बाद दूसरी रस्मों की अदायगी हो रही थी। इस दौरान दूल्हे के परिजन दुल्हन के लिए चढ़ावा लेकर घर के भीतर गए। जेवरात समेत कपड़े वगैरह दुल्हन के परिजनों को दिया। कुछ देर बाद घर की महिलाओं ने बताया कि दुल्हन को दिए गए जेवरात नकली हैं। यह सुनते ही बीच में ही शादी की रस्में रोक दी गईं। दुल्हन के परिजन दूल्हे के घरवालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए भड़क गए और नाराजगी जताने लगे। बवाल होता देख बाराती वहां से भाग निकले। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके पिता को बंधक बना लिया। उनसे शादी के पहले हुए खर्च की भरपाई मांगने लगे। जिस पर उन्होंने असमर्थता जताई। इसे लेकर विवाद होता रहा। दुल्हन के परिजन शादी में हुए खर्च की भरपाई देने के बाद ही दोनों को छोड़ने की जिद पर अड़े  थे। दोपहर में रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद बंधक बने दूल्हे व उसके पिता को आजाद कराया। इसके बाद वे अपने घर चले गए। हालांकि पुलिस के रवैए से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed