{"_id":"57bc8d3f4f1c1b774cd4fd64","slug":"prisoner-escaped-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही रसमलाई खाता रह गया, उम्रकैदी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही रसमलाई खाता रह गया, उम्रकैदी फरार
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी के बाद बंदी को नाश्ता कराना मंगलवार को सिपाही को भारी पड़ गया। शहर के अंबेडकर चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान पर सिपाही रसमलाई का स्वाद लेने में जुटा था और बंदी मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। नगर कोतवाली में सिपाही व बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिपाही को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली निवासी सोनू उर्फ शेर अली को वर्ष 2011 में नाजिम की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह जिला कारागार में निरुद्ध था। मंगलवार को वह लूट के एक मामले में पेशी पर लाया गया था। दोपहर बाद सिपाही विनोद कुमार सिंह उसे कोर्ट में ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पेशी के बाद शेर अली एक परिचित से बातचीत करने के बाद सिपाही विनोद को लेकर अंबेडकर चौराहा स्थित मौर्या मिष्ठान भंडार पहुंचा और दोनों नाश्ता करने लगे। मिठाई की दुकान पर मौजूद लोगों की मानें तो सिपाही के लिए शेर अली ने रसमलाई मंगाई। वह उसका स्वाद लेने लगा। तभी शेर अली बाहर निकला और पल भर में ही चंपत हो गया। रसमलाई खाने के बाद सिपाही विनोद बाहर निकला तो शेर अली उसे कहीं भी दिखाई नहीं पड़ा।
इससे वह परेशान हो उठा। काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन करने के बाद वह नगर पालिका कार्यालय की ओर भागा। उसने लाकअप पहुंचकर साथियों को भी घटना से अवगत कराया। कैदी के भागने की खबर पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रभारी नगर कोतवाल संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान सिपाही ने बताया कि पेशी के बाद कैदी को पेशाब कराने के लिए नगर पालिका कार्यालय के करीब लाया था। यहां से वह धक्का देकर भाग निकला। अधिकारियों के आदेश पर सिपाही को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में नगर कोतवाली में सिपाही विनोद कुमार सिंह व कैदी सोनू उर्फ शेर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। प्रभारी कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में शेर अली को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। वह सजा काट रहा था। हत्या करने के पूर्व शेर अली ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ लूट के मामले में रिमांड भेजा था।