फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   prisions sent to 50 thousand prized scam to bank robbery

बैंक डकैती के 50 हजार के इनामी बदमाश को भेजा जेल

Tue, 02 Oct 2018 11:25 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Tue, 02 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
prisions sent to 50 thousand prized scam to bank robbery
प्रतापगढ़। - फोटो : प्रतापगढ़।
 अंतू के ग्रामीण बैंक जगेशरगंज में दिनदहाड़े डकैती डालने के आरोपी 50 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। उसके पास से लूट के 18 हजार 650 रुपये बरामद हुए। पकड़ा गया लुटेरा तौसीफ सुलतानपुर बैंक लूट की घटना में भी शामिल रहा है। बैंक डकैती की घटना में 8 बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सई कांपलेक्स में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा अंतू में 14 सितंबर को हुई बैंक डकैती में शामिल लुटेरे तौसीफ पुत्र मंगरू उर्फ गुलहसन निवासी बहरूपुर थाना कंधई को सामने लाए। एसपी ने बताया कि बैंक लुटेरों की तलाश में कंधई थानाध्यक्ष व अंतू पुलिस ने छापेमारी के दौरान मंदाह गेट से एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में वह अंतू बैंक का लुटेरा तौसीफ निकला। उसके पास से बैंक डकैती के 18650 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


उसने पूछताछ में बताया कि 10 सितंबर को वह अंकुर उर्फ हब्बू, सद्दाम पुत्र फारूक निवासी बांसूपुर, नान्हू पुत्र आसिफ अली निवासी जोतिया, राका उर्फ समीर शेख पुत्र रहमुद्दीन निवासी करनैलगंज जनपद गोंडा, अभिषेक कुमार पुत्र नेपाल निवासी कोहड़ौर के साथ अदिति पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डला रहा था। सेल्समैन के रुपये मांगने पर उसके साथी हब्बू, सद्दाम व राका ने सेल्समैन से मारपीट कर 15 सौ रुपये लूट लिए थे। 14 सितंबर को अंतू के गोबरी स्थित ग्रामीण बैंक जगेशरगंज की शाखा से 6 लाख रुपये लूट लिए थे। जिसमें दो अन्य लोगों को भी शामिल किया गया था। जो बैंक के बाहर आने व जाने वालों पर निगाह रख रहे थे। जिनका नाम वह नहीं जानता। सुलतानपुर बैंक लूटने में भी हब्बू समेत अन्य लोग शामिल थे। एसओ कंधई ने बताया कि तौसीफ को बैंक लूटने के बाद एक लाख रुपये मिले थे। जिसमे से काफी रुपये उसने भागने के दौरान ऐशोआराम में खर्च कर दिए। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एएसपी पूर्वी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि तौसीफ से सुलतानपुर पुलिस ने भी पूछताछ की है। एसपी ने बताया कि तौसीफ पर 50 हजार का ईनाम घोषित था। उसे पकडने वाली टीम को उनकी तरफ से 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलतानपुर और अंतू में बैंक लूटने वाले शातिर बदमाशों को पनाह देने वाले भुलियापुर के पांच लोग पुलिस के रडार पर हैं। वह अभी घर छोडक़र फरार चल रहे हैं। पुलिस ने ऐसे पांच लोगों को चिह्नित किया है, जिन्होंने बदमाशों के लिए सोने से लेकर भोजन व भागने की व्यवस्था कराई थी। बराबर वह लोग लुटेरों के संपर्क में रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सभी के खिलाफ अपराधियों को पनाह देने का मुकदमा दर्ज होगा। यहां तक कि बदमाशों के कपड़े भी बदलवाए गए। भले ही तौसीफ खुद को मुंबई में होने की बात बता रहा है, लेकिन वह यहीं बना हुआ था। उसकी लोकेशन जिले में ही मिली है। एएसपी ने बताया चिह्नित लोग पहले से ही वांछित चल रहे हैं। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।

कोहड़ौर के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी तौसीफ को थी। अंकुर उर्फ हब्बू, सद्दाम और राका ने मिलकर व्यापारी श्यामसुंदर और श्याममूरत को रंगदारी न देने पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस का दावा है कि तौसीफ को व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद बदमाशों के टेंट हाउस संचालक के यहां छिपने के बाद सुलतानपुर भागने की जानकारी थी। ऐसे में तौसीफ को डबल मर्डर का गवाह बनाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed