{"_id":"fe897afa71ddc1193fbdc339bb357f95","slug":"pratpgarh-news-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक ने इंचार्ज पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधीक्षक ने इंचार्ज पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sun, 24 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
रेलवे विद्युत कार्यालय के अधीक्षक हवलदार सिंह ने डिपो इंचार्ज पर मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। हवलदार ने इस आशय का शिकायती पत्र रेलमंत्री को भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हवलदार सिंह प्रतापगढ़ रेलवे विद्युत कार्यालय में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है वे सात महीने से यहां पर कार्यरत हैं। मगर उनको अभी तक स्थापना और स्टोर का चार्ज नहीं दिया गया है। इंचार्ज आरसी शर्मा और विजय शर्मा से लेखा का कार्य ले रहे हैं।
इसके कारण दोनों कर्मचारी आउट ऑफ स्टेशन रहते हैं। चार्ज मांगने पर इंचार्ज यह कहकर टाल देते हैं कि आरसी शर्मा और विजय शर्मा स्टेशन से बाहर हैं। दोनों को गलत तरीके से यात्रा भत्ता दिया जा रहा है। जिससे रेलवे की क्षति हो रही है। हवलदार ने जब इसकी शिकायत मंडलीय अधिकारियों से की तो इंचार्ज ने दबाव बनाकर स्टोर से संबंधित लेजर और फाइलों पर उनके हस्ताक्षर करा कर रख लिया। कार्यालय की चाभी भी अपने कब्जे में रखे हुए हैं। इंचार्ज हवलदार को उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं करवाते हैं। कहते हैं बाद में कर देना। बाद में अनुपस्थित कर देते हैं।
विज्ञापन
रेलमंत्री को दिए गए पत्र में हवलदार सिंह ने इंचार्ज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हवलदार ने डीआरएम लखनऊ दोनों यूनियनों से भी इंचार्ज की शिकायत की है। इस बारे में डिपो इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि हवलदार को स्टोर का चार्ज दे दिया गया है। स्थापना का चार्ज देने के लिए उनको बुलाया गया था। मगर आए नहीं। हवलदार सिंह कार्यालय में नहीं रहते हैं। कोई न कोई बहाना बताकर लखनऊ भाग जाते हैं। जिससे यहां का कार्य प्रभावित हो रहा है।