फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: police arrested chota Shakeel gang's gurga

प्रतापगढ़:  शकील गिरोह का गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ा      

Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: police arrested chota Shakeel gang's gurga
फोटो
 छोटा शकील गिरोह के गुर्गे को पुलिस ने धर दबोचा। उससे पुलिस पूछताछ करने के साथ ही मुंबई पुलिस को सूचना भेज दी है। मुंबई पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। वह मुंबई में अवैध असलहा तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। जबकि अवैध असलहों के सौदागर को दोबारा पकडने के बाद जेठवारा पुलिस ने छोड़ दिया। पहले वह कार्बाइन तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन


मुंबई में असलहा तस्करी करने के आरोप में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक वांछित चल रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह अंडरवल्र्ड डान छोटा शकील गिरोह के लिए काम करते हुए अवैध असलहों की सप्लाई करता था। मुंबई पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। उसके घर भी पुलिस ने कई बार दबिश दी थी लेकिन वह मुंबई पुलिस के हाथ नहीं आया। सर्विलांस टीम की मदद से शुक्रवार को पुलिस ने छोटा शकील गिरोह के गुर्गे को दबोच लिया।
विज्ञापन


उसके पास से असलहे भी बरामद हुए हैं। पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी पुलिस ऐसे किसी भी बदमाश के पकड़े जाने की बात से इंकार कर रही है। दूसरी ओर जेठवारा इलाके में एक बात की जोरशोर से चर्चा है। जो पुलिस अधीक्षक के कानों तक भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चाओं पर यकीन करें तो दो माह पहले क्षेत्र के एक असलहा तस्कर जो कार्बाइन की तस्करी में किसी जनपद से फरार था। वह पुलिस के हाथ लगा। जिसे बाद में छोड़ दिया गया। चार दिन पहले वह फिर जेठवारा और स्वाट टीम के हाथ लग गया। उसे कुछ दिनों तक थाने में रखने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस अफसर भले ही अंजान रहने का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि वे लोग भी मातहतों की करतूत से वाकिफ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed