फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Pickup kicks off students going home from school, one dies

प्रतापगढ़: स्कूल से घर जा रहे छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत 

Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Pickup kicks off students going home from school, one dies
पिकअप ने रौंदा - फोटो : प्रतापगढ़
 स्कूल से घर जा रहे छात्रों को बेकाबू मालवाहक वाहन ने रौंद दिया। जिससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद काफी देर तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कोहड़ा स्थित अजब नारायण इंटर कॉलेज में मानधाता थाना क्षेत्र के कुशफरा निवासी विकास (16) पुत्र राधेश्याम कक्षा 11 में पढ़ता था। बुधवार को कालेज में छुट्टी होने के बाद वह बाइक लेकर घर के लिए निकला। कालेज के कक्षा 9 का छात्र रुद्र प्रताप सिंह (14) पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी पूरनपुर पटखान नगर कोतवाली भी उसकी बाइक पर सवार हो गया।
विज्ञापन


दोनों बिना हेलमेट पहने बाइक से घर की ओर जा रहे थे। नगर कोतवाली के रामपुर गौरी के करीब वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों दूर जा गिरे। पिकअप उन्हें रौंदते हुए भाग निकली। घटना देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तब तक बुरी तरह कुचले विकास की सांसें थम चुकी थीं। जबकि रुद्रप्रताप गंभीर रूप से घायल पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे सीओ रानीगंज रमेशचंद्र ने आसपास के लोगों की मदद से घायल रुद्रप्रताप को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। शव की दशा देखने के बाद हर कोई विचलित हो उठा। हादसे के चलते काफी देर तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। बाद में पुलिस ने मृतक छात्र विकास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में राधेश्याम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

जिद कर बाइक से आया था स्कूल 
मानधाता थाना क्षेत्र के कुशफरा निवासी विकास के परिजनों ने उसका स्कूल बाइक लेकर आना-जाना बंद करा दिया था। वह दूसरे संसाधन से कॉलेज पढ़ने आता था। बुधवार को परिजनों से जिद करके वह बाइक लेकर घर से कालेज आया था। परिवार के लोग उसे बार-बार मना कर रहे थे, लेकिन वह नहीं माना था।  


रामपुर गौरी से लेकर अस्पताल तक मचा रहा कोहराम 
नगर कोतवाली रामपुर गौरी के पास पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत और दूसरे छात्र की हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों के परिजन पहले घटनास्थल पहुंचे। जहां का नजारा देख सब रोने बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर कॉलेज परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed