फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news8

क्रॉसिंग पर पलटा ट्रैक्टर ट्रॉली, खड़ी रही पंजाब मेल

Thu, 16 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news8
pratapgarh
गुरुवार दोपहर मोरंग लदा ट्रैक्टर जेल रोड क्रॉसिंग पर बेकाबू होकर पलट गया। जिससे पंजाब मेल 40 मिनट तक आउटर पर रुकी रही। इससे रेल विभाग में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची आरपीएफ ट्रैक्टर व ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। जंक्शन से गुरुवार दोपहर हावड़ा से अमृतसर की ओर जा रही पंजाब मेल एक्सप्रेस के छूटने का मैसेज मिलते ही जेल रोड क्रॉसिंग का केबिनमैन रेलवे फाटक बंद करने लगा। फाटक बंद होता देख बाइक सवार के साथ ही वाहन लेकर लोग निकलने के लिए भागम भाग करने लगे। मोरंग लादकर जेल रोड तिराहे की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर चालक भी तेजी से ट्रैक्टर लेकर निकला।
विज्ञापन


तब तक केबिनमैन ने आधा फाटक गिरा दिया था। केबिन के पूर्वी छोर पर पहुंचते- पहुंचते अचानक मोरंग लदी ट्राली पलट गई। जिससे फाटक बंद होने में समस्या आ गई। हादसे के बाद चालक वहां से भाग निकला। इधर पायलट ने आउटर के पास ट्रेन को रोक दिया। फाटक बंद न होने की दशा में पंजाब मेल  करीब 40 मिनट लेट हुई। इस बात की जानकारी मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पहुंची आरपीएफ ने लोगों की मदद से मोरंग को खाली कराने के बाद ट्रॉली को हटवाया। इसके बाद जाकर फाटक बंद हो सका। इसके बाद पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनों को गंतब्य के लिए रवाना किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक केएन शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटने से पंजाब मेल को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed