फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

कमिश्नर को पांच का पहाड़ा नहीं सुना सके बच्चे

Tue, 12 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
विहार के सरईजयचंदपुर गांव का निरीक्षण करने के बाद कमिश्नर  मंगलवार की सुबह 10 बजे कुंडा सीएचसी पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में साइन न होने पर कर्मचारियों की क्लास ली। इसके बाद ब्लॉक का निरीक्षण कर वह मुहम्मदाबाद उपहार पहुंच गए। गोद लिए इस गांव में उन्होंने विद्यालय के बच्चों से पांच का पहाड़ा पूछा तो वे उनका मुंह ताकने लगे। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


कमिश्नर राजन शुक्ला के निरीक्षण के लिए की गई सारी तैयारी धरी रह गई। अधिकारियों ने साफ-सुथरा तो काफी कुछ किया, लेकिन गुणवत्ता देखते ही सारा खुलासा हो गया। कमिश्नर गोद लिए गांव मुहम्दाबाद उपहार के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो वहां के बच्चे पांच का पहाड़ा नहीं सुना सके। यही नहीं छात्र संख्या पर भी कमिश्नर ने सवाल खड़े किए। इसके बाद शौचालय देखकर तो वह बिफर पड़े। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर गए तो वहां के बच्चों ने पूरी पोल ही खोल दी।
विज्ञापन


 इस गांव के तीनों केंद्रों पर एक तो रजिस्ट्रेशन से कम बच्चे आए थे और जो आए थे उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें आज ही बुलाया गया है। इस पर कमिश्नर अवाक रह गए। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जमकर फटकार लगाई। कमिश्नर ने इसके बाद मल्लाहन टोला में जाकर अग्नि पीड़ितों को 3200 रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर बाद में सीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने कालाकांकर ब्लाक का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख बीएन सिंह सहित बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed