{"_id":"56cae4f94151a46a31e140e3b216f20b","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-466","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को चकमा देकर उड़ाए दस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को चकमा देकर उड़ाए दस हजार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी के कारोबारी को चकमा देकर एटीएम से दस हजार रुपये शातिर बदमाश ने उड़ा दिए। हालांकि उसके साथी को पब्लिक ने धर दबोचा। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है। पट्टी कस्बा निवासी राजकुमार जायसवाल की बाजार में कास्मेटिक की दुकान है। गुरुवार की सुबह वह शहर किसी काम से आया था। सामान खरीदने के लिए कचहरी के करीब एचडीएफसी बैंक परिसर में लगे एटीएम से रुपये निकालने गया। उसके पहुंचते ही दो युवक भी रुपये निकालने पहुंच गए।
अभी वह अपना कार्ड निकालकर एटीएम में लगाया कि बगल से आए एक युवक ने उसे झांसा देकर दस हजार रुपये निकाल लिया। वह बगल स्थित दूसरे एटीएम पर कार्ड लेकर पहुंचा। तभी उसके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। इधर बदमाश रुपये समेटकर भाग निकला। उसका साथी भी भागने की कोशिश करता। उससे पहले ही शोरशराबा सुनकर गार्ड व दूसरे लोगों ने बदमाश के साथी को धर दबोचा।
लोग उसकी पिटाई करने लगे। यह लोगों को झांसा देने के लिए खुद रुपये निकालने के लिए आने की बात बताने लगा। हालांकि लोगों ने उसे पकड़कर बैठा लिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी राजवकील मिश्र मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक को अपने साथ चौकी ले आए। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका साथी लालगंज का रहने वाला है। वह जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायआनादेव का निवासी राजेश है।