{"_id":"3e840506156cac598ef1155dc70e825f","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-323","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक सई में समाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक सई में समाया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय बाबा धाम स्थित सई नदी के घाट पर स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में समा गया। लालगंज कोतवाली के डगरारा गांव निवासी शेर बहादुर सिंह का पुत्र गुलाब सिंह (20) रविवार को सुबह घर से अपने लैपटॉप को रिपेयर करने के लिए क्षेत्र के वर्मानगर बाजार के लिए निकला था। यहां के बाद युवक बाबा धाम में सई नदी घाट पर स्नान करने आ पहुंचा। घाट पर अपना लैपटॉप रखकर वह नहा रहा था कि अचानक गहरे पानी में समा गया। युवक को नदी में डूबते देख आसपास के लोगों ने गुहार मचाई और उसे बचाने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इस बीच सूचना पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर को बुलवाकर घंटों मशक्कत के बाद युवक का शव किसी तरह बाहर निकलवा सकी। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन