फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh : love starts through missed call, then boy take 65 thousands

मिस काल से परवान चढ़ा प्यार , फिर युवती से झटके 65 हजार

Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh : love starts through missed call, then boy take 65 thousands
extortion
 पांच साल पहले एक मिस काल से दो बच्चों की मां व युवक की मोहब्बत को परवान चढ़ा। धीरे-धीरे युवक बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उसके घर तक पहुंच गया। कारोबार के लिए युवती से 65 हजार रुपये झटक लिए। काल रिसीव करने को लेकर दोनों के बीच हुए विवाद में जौनपुर का रहने वाला युवक पुलिस चौकी तक पहुंच गया। हालांकि बाद में युवती का दिल भी पसीज गया और उसने समझौता कर लिया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति से अलग दो बच्चों के साथ रहती है। पांच साल पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक मिस काल आई। इसके बाद जौनपुर के रहने वाले युवक ने युवती से बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया। जो एक साल तक चलता रहा। चार साल पहले जौनपुर का युवक बेल्हा आ गया। वहां वह युवती के घर गया। कई दिनों तक रहने के बाद लौट गया। दोनों के बीच संबंध भी बन गए। वह अक्सर युवती के घर आता जाता रहता था।
विज्ञापन


इस बीच व्यवसाय करने के नाम पर युवक ने युवती से 65 हजार रुपये भी ले लिए। जो उसे लौटा नहीं सका। युवक के घरवालों से युवती बातचीत भी करती रहती थी। तीन दिन पहले भी युवक उसके घर आकर रुका हुआ था। मंगलवार की रात युवक के मोबाइल पर किसी की काल आई। युवक उसे रिसीव नहीं कर रहा था। युवती फोन उठाने लगी। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को उठा लाई। जिसे लेकर पंचायत होती रही। बुधवार दोनों के बीच समझौता हो गया। चौकी प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि शिकायत के बाद युवक को लाया गया था लेकिन दोनों ने समझौता कर लिया। रुपये लौटाने की बात युवक ने कही है। 

चार अन्य लड़कियों से भी करती है बात 
जौनपुर का रहने वाला युवक भले ही बेरोजगार है, लेकिन मोबाइल उसके जीविकोपार्जन का साधन बन गया है। पुलिस चौकी में युवक के सामने ही युवती बताती रही कि चार दूसरी लड़कियों से भी वह बातें करता है। चौकी प्रभारी ने युवती के सामने युवक से पूछताछ की तो उसने भी बताया कि वह दूसरी लड़कियों से बातचीत करके दिल बहलाता है।


युवक के परिजनों को भी है जानकारी 
जौनपुर के युवक के करतूत की परिवार के लोगों को भी जानकारी है, तभी तो युवती के पास बुधवार को परिवार के लोग बार-बार फोन कर समझा रहे थे। परिवार के लोगों द्वारा रुपये लौटाने का आश्वासन मिलने के बाद ही युवती मानी। अन्य लड़कियों से युवक के बातचीत करने की भी जानकारी परिजनों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed