फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

चिट फंड कंपनियों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 26 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव के  किसानों की गाढ़ी कमाई को लूटने वाली चिट फंड कंपनियों पर अब शिकंजा कसेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने चिट फंड कंपनियों की जांच और कार्रवाई का अधिकार एलडीएम को प्रदान कर दिया है। शहर में जल्द ही इसके लिए जांच अभियान चलने वाला है।
विज्ञापन



गांव की भोली-भाली जनता की गाढ़ी कमाई को पल भर में लेकर फरार होनी वाली चिट फंड कंपनियों के संचालकों को अब जेल की हवा खानी होगी। जिले में वीआईपी कार्यालय खोलकर तीन साल में धन दोगुना करने के बहाने रुपये जमा कराने वाली कंपनी के संचालक और कर्मचारी अब जनता को नहीं ठग पाएंगे। जिले में सात वर्ष के अंदर लगभग नौ कंपनियां खुलीं और दो साल के अंदर बंद भी हो गईं।
विज्ञापन


जिले के हजारों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर कंपनी संचालक फरार हैं। पीड़ितों ने चार कंपनी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया। मगर अभी तक किसी को भी एक पाई नहीं मिली है। एलडीएम उमानाथ द्विवेदी ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर चिट फंड कंपनियों की जांच की जाएगी। लाइसेंस और आवश्यक अभिलेख नहीं दिखाने पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed