फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

हादसे में मानिकपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime news
मानिकपुर थाना क्षेत्र के खानकाह निवासी एक ही
विज्ञापन
परिवार के चार लोगों की गुरुवार देर रात मध्यप्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उनके साथ रहे लखनऊ के चार अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। सभी लोग रायबरेली के सलवन में एक अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुंबई से स्कार्पियो से निकले थे। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जनपद में र्स्कापियो की एक टैंकर से जबरदस्त टक्कर होने से हादसा हुआ। घटना की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। 

मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबाद वार्ड निवासी महफूज आलम अपने बड़े पिता पद्मश्री अवार्ड प्राप्त मुस्तफा अब्दुल रशीद खां की मिट्टी में शामिल होने के लिए मुंबई से एक स्कार्पियो से परिवार व कुछ अन्य लोगों के साथ गुरुवार की सुबह रायबरेली के सलवन के लिए रवाना हुए थे। देर रात करीब 1.30 बजे मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगढ़ जनपद के सारंग थाना क्षेत्र के धनोरा पुलिया के पास सामने से आ रहे टैंकर की स्कार्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के परखचे उड़ गए। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को क्षतिग्रस्त स्कार्पियो से बाहर निकाला। इसमें एक ही परिवार के महफूज खां (55) पुत्र हफीज खां, सफदर खां (30), हैदर खां (35) पुत्र महफूज, अकबरी बेगम (51) पत्नी महफूज निवासी मानिकपुर खानकाह व हुसना (40) पत्नी अख्तर, मरियम (10) पुत्री जर्राफ खां, रुबीना बानो (38) पत्नी शकील निवासी दाउदनगर लखनऊ सहित चालक यूसुफ निवासी मुम्बई की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, गंभीर रूप से घायल जर्राफ (45) पुत्र नसीर खां निवासी दाउद नगर लखनऊ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed