{"_id":"95bcc9812b229f0d1027dbdc106bd374","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में नौ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में नौ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में पशुधन प्रसार अधिकारी समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाहाबाद जनपद के बेनीगंज निवासी संजीव कुमार (35) मंगरौरा ब्लाक में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुक्र वार को वह फार्मासिस्ट राजू सिंह (40) के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। चिलबिला के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों जख्मी हो गए। वहीं सुलतानपुर जनपद के लम्हुआ थाना के नारायनपुर निवासी रामनाथ (75) साइकिल से रिश्तेदारी में अतरसंड आया था। शुक्रवार को वह घर जा रहा था। सराज रजई के पास बाइक की टक्कर से जख्मी हो गया। नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी गिरधारी लाल (70) निजी काम करता है।
शुक्रवार सुबह दुकान पर जा रहा था। रास्ते में मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। अमेठी के संग्रामपुर नेवादा निवासी रंजित सिंह (23) पुत्र राम सिंह, सत्येन्द्र सिंह (28) बाइक से शितलागंज जा रहे थे। बाजार के पास ही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। अंतू थाना के संडवा चंद्रिका निवासी मन्नू (5) पुत्र शितला, कोहड़ौर थाना के मदूरारानीगंज निवासी पूनम (18) पुत्री विजय, नगर कोतवाली के बड़ा का पुरवा निवासी प्रीती (20) पुत्री शिवाकांत, मानधाता थाना के देल्हूपुर निवासी रुकसाना (20) भी सड़क हादसे में घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।