{"_id":"8608469c5020521856601a21ea7d6f52","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटकर किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के अनुज यादव की लालगंज कस्बे में फोटोकॉपी व वीडियो रिकार्डिंग की दुकान है। बीती छह फरवरी को वह दुकान बंदकर घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही अनिल यादव व नवीन यादव मिले और जबरन उसे रोक लिया। आरोप है कि रंजिश के चलते दोनों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। घटना में वह लहूलुहान होकर गिर गया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।
लोगों के जुटने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद पीड़ित इलाज कराने चला गया। हालत में सुधार होने पर वह कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी कोतवाल ने जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।