फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

सीट बेचने वाले कर्मचारी पर गिरी गाज

Sat, 23 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस की अनारक्षित कोच में सीट बेचने के आरोप में कोचिंग डिपो अधिकारी कार्यालय (सीडीओ) के कर्मचारी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। काफी समय से इस धंधे में लिप्त कर्मचारी हरिकेश को पद्मावत एक्सप्रेस की पैड लाकिंग से हटा दिया गया है। कर्मचारी के खिलाफ जीआरपी के दरोगा और यात्रियों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन




शिकायत मिलने पर दामन बचाने के लिए सीडीओ दिनेश यादव ने कार्रवाई करते हुए हरिकेश को हटा दिया गया। जीआरपी दरोगा राहुल द्विवेदी ने शिकायत की थी कि  सीडीओ कार्यालय का कर्मचारी हरिकेश वाशिंग लाइन में खड़ी पद्मावत एक्सप्रेस के जनरल कोच में पैसा लेकर सवारी बैठाने का काम करता है। इस गोरखधंधे में विभाग के लोग भी शामिल हैं। यात्रियों ने भी कई बार इसकी शिकायत की। इस बारे में  उनके स्तर से कई बार सीडीओ और एसएस को अवगत कराया गया। मगर जिम्मेदार कार्रवाई से बचते रहे।
विज्ञापन




चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक राहुल द्विवेदी ने दो दिन पहले पद्मावत में हरिकेश को पैसा लेकर सवारी बैठाते देखा तो वे उस पर भड़क उठे। उन्होंने फौरन इसकी लिखित शिकायत एसएस से कर दी। एसएस से सीडीओ दिनेश यादव को यह पत्र भेज दिया। सीडीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिकेश को ड्यूटी से हटाने का निर्देश दिया। निर्देश का पालन करते हुए जेई वीबी शुक्ला ने शुक्रवार को हरिकेश को ड्यूटी से हटा दिया। उन्होंने बताया कि हरिकेश के खिलाफ पैसा लेकर बर्थ देने का आरोप यात्रियों और जीआरपी के दरोगा राहुल द्विवेदी ने लगाया था। उन्होंने इसकी शिकायत एसएस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed