फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Archana Express's AC coach jumped by the youth-girl

प्रतापगढ़: अर्चना एक्सप्रेस के एसी कोच से कूद युवक-युवती ने दी जान

Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Archana Express's AC coach jumped by the youth-girl
ट्रेन से कूदकर जान दे दी - फोटो : प्रतापगढ़
पटना साहिब गुरुद्वारे का दर्शन करने के बाद पंजाब लौट रहे युवक-युवती ने जगेशरगंज के करीब अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन से कूदकर जान दे दी। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। आनन-फानन में युवक-युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रेन डेढ़ घंटे तक जगेशरगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी रही।  
विज्ञापन


पंजाब प्रांत के फगवाड़ा के रहने वाले बलदेव सिंह अपने परिवार व आसपास के रहने वाले 70 लोगों के साथ पटना साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने गए थे। मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस के एसी कोच बी फोर में बलदेव की नातिन मगनदीप कौर (25) अमरीक सिंह बर्थ नंबर 10 पर सफर कर रही थी।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज स्टेशन से एक किमी पहले ही अचानक ट्रेन के एसी कोच के बी फोर से मगनदीप और अर्शदीप सिंह (28) पुत्र जसविंदर कौर रमगढ़िया मोहल्ला जीटी रोड गुराया जालंधर को खिड़की से कूदते देख लोगों ने शोर शराबा मचाया। कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन के पास जाकर ट्रेन रुकी। अचानक हुई घटना से बदहवास लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। मगनदीप और अर्शदीप पटरी के किनारे पड़े हुए थे। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोग दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। बलदेव ने बताया कि वे लोग पटना साहिब गुरुद्वारा का दर्शन कर घर लौट रहे थे। दोनों ट्रेन से गिर गए या कूदे हैं। इसकी उन लोगों को भनक नहीं लगी। ट्रेन के एसी कोच की टूटी खिड़की क्षतिग्रस्त थी। इस बात की जानकारी गार्ड अनिल कुमार ने पुलिस को दी। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही। बाद में अर्चना एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवार के लोग जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed