फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   porch colapce, women died

बारजा ढहने से विवाहिता की मौत

Tue, 23 Aug 2016 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
porch colapce, women died
न्यूज
कंधई के लोनियापुर गांव में बारजा ढहने से मलबे की चपेट में आकर एक विवाहिता की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से घर में कोहराम मच गया। उसकी छह बेटियों व दो बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लोनियापुर गांव निवासी माधुरी (40) पत्नी ओमप्रकाश मंगलवार शाम बाल्टी लेकर पशुओं की तरफ जा रही थी। इस बीच अचानक कुछ टूटने की आवाज आई तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे पर कीचड़ के चलते फिसल गई। इस बीच मकान के टूट रहे बारजे का एक बड़ा हिस्सा सीधे उसके सिर पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से उसका पति अवधेश बदहवास हो गया। वह एंबुलेस से पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माधुरी की छह बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी पूजा की शादी हो चुकी है, जबकि प्रतिभा, नंदिता, नेहा, लाची व वंदना घर पर हैं। बेटे सौरभ व नंदू की 11 व 8 वर्ष है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियाें के सामने मां ने तोड़ दिया दमः पांच बच्चियों के सामने ही अचानक एक हादसे ने उनकी मां का साया सिर से हटा दिया। बच्चियां जब तक संभलती, मां की कोई मदद करतीं, तब तक उसके प्राण पखेरू उखड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed