फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police take hasan mulla for peshi

हसनमुल्ला को पैदल बिना चप्पल-जूते के ले गई पुलिस  

Mon, 18 Feb 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
police take hasan mulla for peshi
हसनमुल्ला - फोटो : प्रतापगढ़
 कोर्ट में पेशी के बाद पचास हजार के इनामी हसनमुल्ला को रविवार की शाम कोतवाली पुलिस अचानक अफसर के फरमान पर पैदल हो गई। उसे पैदल ही जेल ले जाया गया। जिसे राहगीर से लेकर बाजार के लोग कौतूहल भरी नजरों से देखते रहे। 
विज्ञापन


नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ रविवार की शाम वाहन से लेकर पचास हजार के इनामी हसनमुल्ला को कोर्ट में पेश करने पहुंचे। रिमांड बनने के बाद उसे पुलिस लेकर जेल के लिए निकल पड़ी। राजापाल तिराहे पर अचानक कोतवाल का मोबाइल घनघना उठा। सूत्रों की मानें तो फोन करने वाले अफसर ने कोतवाल से कहा कि हसनमुल्ला को पैदल लेकर जेल तक जाओ। जिसके बाद सभी वाहन से उतर गए। वहां से जेल तक पुलिसकर्मी हसनमुल्ला
विज्ञापन


को पैदल ही ले गए। उसे पैर में चप्पल-जूते भी नहीं थे। रास्ते भर लोगों के लिए हसनमुल्ला कौतूहल का विषय बना रहा। हर कोई उसके बारे में जानकारी करना चाहता था। शहर कोतवाल ने बताया कि रास्ते में वाहन खराब हो गया था। इसलिए पैदल ही जाना पड़ा। पैदल ले जाने के पीछे कोई गलत मंशा नहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed