{"_id":"5c3cdda9bdec2273703ff790","slug":"police-reached-the-jail-on-the-information-of-gangwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार की भनक पर जेल पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगवार की भनक पर जेल पहुंची पुलिस
Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल के बाहर शातिर बदमाश के रिहा होते ही गैंगवार की भनक लगने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। अचानक धमकी पुलिस ने कार सवार आठ लोगों को दबोच लिया। शातिर के आका की तलाश में पुलिस ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के अलावा जेठवारा इलाके में घेराबंदी की। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।
जेठवारा थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी इश्तियाक के ऊपर मुंबई में जानलेवा हमला कर लूट करने का मुकदमा दर्ज है। कुछ दिनों पहले जेठवारा पुलिस ने दफा 25 में असलहा बरामद करते हुए इश्तियाक को जेल भेजा था। सोमवार को जेल से इश्तियाक रिहा होने वाला था। परिजन उसकी रिहाई का अभिलेख जेल पहुंचा दिए थे। इस बात की भनक उसके विरोधियों को लग गई।
वह उसकी हत्या करने के लिए पूरी तैयारी कर शाम को कारागार के करीब पहुंच गए। इसकी जानकारी इश्तियाक को लेने के लिए आए करीबियों को लग गई। शातिर बदमाश इश्तियाक के आका को लेने के लिए करीबियों ने बुलवा लिया। वह लग्जरी कार से जेल की ओर चल पड़ा। इससे दोनों गुटों के बीच जेल के बाहर गैंगवार की आशंका हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी के बाद एसपी एस आनंद ने सीओ सिटी अतुल शर्मा, नगर कोतवाल के अलावा स्वाट टीम को भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर आठ लोगों को कार समेत दबोच लिया। कुछ लोग भाग निकले। जिसके बाद इश्तियाक का आका रास्ते से ही लौटने लगा। जिसे दबोचने के लिए लालगंज, जेठवारा, बाघराय व महेशगंज पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसपी एस आनंद ने बताया कि मुंबई पुलिस भी इश्तियाक को रिमांड पर लेने जाने के लिए आई है। उसने जेल में रिमांड पर भी दे दिया है। इश्तियाक के जेल से बाहर आते ही खूनखराबा होने की आशंका थी।