{"_id":"584314184f1c1bd823de5beb","slug":"police-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने सिपाही को पटककर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने सिपाही को पटककर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
शनिवार रात चिलबिला चौराहे पर नशे में धुत युवक ने जमकर बवाल काटा। हंगामा करते हुए वह आसपास के दुकानदारों से भिड़ गया। सूचना पर चिलबिला चौकी से पहुंचे सिपाही ने रोकने की कोशिश की तो उसने उसे पटककर पीटना शुरू कर दिया। सिपाही को पिटते देख आसपास के लोग भाग निकले। बवाल की जानकारी पर चिलबिला चौकी से दरोगा और सिपाही पहुंचे तो युवक ने उन्हें भी दौड़ा लिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में किया और कोतवाली ले आए।
बताया गया कि रात करीब नौ बजे नगर कोतवाली के भोरई का पुरवा गांव निवासी बबलू यादव चिलबिला चौराहे पर पहुंचा। यहां उसने शराब खरीदकर पी। इसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। आसपास के दुकानदारों से उलझ गया। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी चिलबिला चौकी पुलिस को दे दी। इस पर चौकी से सिपाही राममिलन चौराहे पर पहुंचा और बवाल कर रहे युवक को रोकने की कोशिश की। इस पर उसने दुकानदारों को छोड़ सिपाही को ही जमीन पर पटक दिया और उसे पीटने लगा। सरेआम सिपाही की पिटाई होते देख आसपास के लोग भाग निकले। चौराहे पर खलबली मच गई। बवाल बढ़ने की सूचना पर चिलबिला चौकी से दरोगा और सिपाही पहुंचे तो नशे में बवाल काट रहे युवक ने गालियां देते हुए उन्हें भी दौड़ा लिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में किया और कोतवाली ले गए।