{"_id":"56ed8f814f1c1bc27b8b4919","slug":"police-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेते अफसर, गजेहड़ा बूथ पर तैनात हुए पुलिसकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेते अफसर, गजेहड़ा बूथ पर तैनात हुए पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता थाना क्षेत्र में लूट, छिनैती की घटनाओं के बाद ही पुलिस अधिकारियोें को सुरक्षा व्यवस्था की याद आती है। अधिकारियों के चेतने के बाद बंद पड़े गजेहड़ा पुलिस बूथ पर शनिवार को पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शनिवार के अंक में गजेहड़ा पुलिस चौकी बूथ पर ताला लटकने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अधिकारियों का ध्यान बूथ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद अपराधों पर अंकुश लगने की ओर आकृष्ट कराया गया था। गौरतलब है कि गजेहड़ा के करीब बस में चुनमुन पांडेय की हत्या के बाद कुछ दिनों तक बूथ पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें हटा लिया गया। इसके बाद फिर गजेहड़ा के इर्द-गिर्द घटनाएं होने लगीं। ट्रक लूट की घटना के बाद अधिकारियों के आदेश पर शनिवार को दो पुलिसकर्मी फिर बूथ पर तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन