{"_id":"58e7d4c14f1c1b4c3e5b9071","slug":"police-lodge-the-fir-in-case-of-kidnaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पड़ोसियों पर लगाया बेटी को बेच देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने पड़ोसियों पर लगाया बेटी को बेच देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली पट्टी के दाउदपुर निवासी एक पिता ने गांव के ही एक परिवार के चार लोगों पर अपनी बेटी को बहलाकर एक दुकानदार के हाथ बेच डालने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
दाउदपुर गांव निवासी अनवर की 18 वर्षीय बेटी 5 अप्रैल को लापता हो गई। उसका आरोप है कि गांव के ही साबिरा, जीशान, बिलकीश और वारिस अली ने बरगलाकर उसे बंधवा बाजार निवासी सर्राफ सोनू उर्फ सनी सोनी पुत्र भगौती प्रसाद सोनी के हाथ बेच दिया। उसने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस पर उसने थाने पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, अनवर ने आशंका जताई है कि यदि उसकी बेटी की बरामदगी जल्द न हुई तो ये लोग उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल सकते हैं।