फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police lodge the case in attack police force

आठ नामजद व सौ अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस

Wed, 08 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
police lodge the case in attack police force
news

विज्ञापन
 लालगंज कोतवाली के दो गांवों के लोगों के बीच मामूली विवाद के बाद हुए बवाल में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। उप निरीक्षक की तहरीर पर आठ नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा व पुलिस पर हमला आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया। नामजद सात आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि आठवें आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए दूसरे दिन आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात की गई है। ममला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते भी पुलिस ज्यादा एहतियात बरत रही है।

लालगंज कोतवाली के पुरवारा व जलेशरगंज गंाव युवकों के बीच दो दिनों पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। बताया जाता है मंगलवार की शाम करीब सात बजे दोनों पक्षों के लोग जलेशरगंज के एक ढाबे पर बैठे थे। पुराने मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। चूंकि दोनों गांव एक-दूसरे से सटे हुए हैं। इसलिए दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग जुट गए और एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। गनीमत रही कि पुलिस के समय से पहुंच जाने से पर बवाल शांत हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के सामने भी ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। मामले में एसआई सुरेशचंद्र मिश्र की तहरीर कोतवाली में दोनों पक्षों के आठ नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला व दहशत फैलाने समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस लिखा गया। आरोप है कि बवालियों ने उपनिरीक्षक समेत पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थरों से हमला किया। पुलिस को सरकारी कार्य करने से रोका गया और लोकसेवक पर हमला कर दहशत फैला दी। जलेशरगंज में बवाल शांत होने के बाद पुलिस ने देर रात एक पक्ष के रोशन, नीतेश विश्वकर्मा व नीरज सरोज तथा दूसरे पक्ष के मो. शेबू, आमिर अली, जफर अली व असलम मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात आरोपियों का सुबह चालान कर जेल भेज दिया जबकि एक आरोपी नीरज सरोज चालान होने के बाद हालत गंभीर देख पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। उधर दोनों गांव में बवाल के बाद उपजे तनाव को देखते हुए आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। चूंकि बवाल दो समुदायों के लोगों के बीच हुआ था, इसको देखते हुए भी पुलिस प्रशासन खास एहतियात बरत रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed