फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police captured tripling

रोमियो मिले नहीं, ट्रिपलिंग करने वालों पर बरसा डंडा

Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शासन के आदेश पर कई दिनों से एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शहर में भी एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने डंडा चलाया, लेकिन मनचले पुलिस के तेवर देख खिसक लिए। अलबत्ता बाइक पर ट्रिपलिंग करने वाले एंटी रोमियो स्क्वॉयड के कोपभाजन का शिकार बन गए। दोनों पालियों में एक भी मनचला पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस दौरान कालेज के इर्द-गिर्द मंडराने वाले मनचले दूरी बनाए रहे।

प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद  योगी आदित्यनाथ ने मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। प्रदेश के डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में एंटी रोमियो अभियान चलाने का निर्देश दिया। कार्रवाई के दौरान रोमियो को पकड़कर पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों को बुलाकर हवाले करने को कहा। यदि उनकी हरकतों में बदलावा नहीं आता है तो उनके खिलाफ खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश है। गुरुवार को सीओ सिटी शशिशेखर दीक्षित, महिला एसओ, नगर कोतवाल व मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी दलबल के साथ रोमियो की धरपकड़ को निकले।
विज्ञापन


शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज के करीब खड़े युवकों को पुलिस ने दौड़ाकर रोक लिया। उनसे पूछताछ करने लगी। सभी कुछ न कुछ काम से आने की बात बताकर पुलिस से छुटकारा पा लिए। पुलिस का वाहन आता देख मनचले वैसे ही खिसक लिए थे। कुछ देर तक वहां से गुजरने वाले बाइक सवारों को रोकने के बाद पुलिस बल एमडीपीजी कालेज पहुंचा। यहां भी पुलिस को रोमियो नहीं मिले। इसके बाद पुलिस सड़क पर खड़े होकर तीन सवारी वाले युवकों को ही रोकने लगी। इयरफोन लगाकर फर्राटा भर रहे बाइकर्स पर भी नकेल कसी। तीन सवारी वाले बाइक सवार लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर डंडा बरसाया। इससे शहर में हड़कंप मचा रहा। पुलिस के हाथ एक भी रोमियो नहीं लगा। दोपहर बाद भी पुलिस टीम मनचलों को खोजने के लिए निकली लेकिन एक भी नहीं मिले। तीन दिनों से पुलिस की कार्रवाई जारी है लेकिन पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद सभी को हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed